BSEB Bihar 10th ka Result 2024 Declared: बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम आ चुके हैं। 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही छात्रों को नतीजों का इंतजार था। आज यानी 31 मार्च की दोपहर 1.30 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट (Bihar Board Matric Result Date Announced) घोषित कर दिया गया है। पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंक लाकर टॉप किया है। जानें टॉप 10 टॉपर के नाम और उनके अंक?
यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2024 Live Updates
ये हैं साल 2024 के बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के टॉपर (Bihar Board class 10th Topper List 2024)
1. शिवांकर कुमार- 489 अंक
2. आदर्श कुमार- 488 अंक
3. आदित्य कुमार- 486 अंक
4. सुमन कुमार पूर्वी- 486 अंक
5. पलक कुमारी- 486 अंक
6. सुजिया परवीन- 486 अंक
7. अजीत कुमार- 485 अंक
8. राहुल कुमार- 485 अंक
9. हरीराम कुमार- 484 अंक
10. सेजल कुमारी- 484 अंक
आपको बता दें कि इस बार टॉप 10 की लिस्ट में 51 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। पहले 05 स्थान पर 10 विद्यार्थी और रैंक 06 से 10 की लिस्ट में 41 विद्यार्थी हैं।
Bihar Board 10th Result 2024 Toppers List
Bihar Board 10th Result 2024 Toppers List
कैसे चेक करें BSEB 10वीं कक्षा का रिजल्ट? (Bihar Board 10th Result 2024 Direct Link)
बीएसईबी अध्यक्ष द्वारा रिजल्ट के साथ-साथ बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Bihar Board 10th Toppers 2024) के नाम और उत्तीर्ण प्रतिशत (Bihar Board Pass Percentage) की भी घोषणा कर दी है। छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कैसे देखें 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? (How To Check BSEB 10th Result Check Step By Step)
- सबसे पहले Bihar Board Matric ka Result जानने के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Bihar Board 10th Result 2024 पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और मांगी गई बाकी जानकारियां देकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट आपके डिवाइस की स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- फ्यूचर तक संभालने के लिए रिजल्ट को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
कहां-कहां देखा जा सकता है Bihar Board Result 10th Result Live?
छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, या biharboardonline.com, results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर भी परिणाम देखा जा जा सकता है।
Bihar Board Helpline Number पर भी चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
Bihar Board Matric ka result जानने के लिए आपको बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा। BSEB के 06122230009 नंबर पर कॉल करें। इस तरह से आपको कॉल पर ही आपका रिजल्ट पता चल जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को क्या मिलेगा? (Rewards And Prizes For 10th Class Bihar Board Toppers)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को सरकार द्वारा पैसों के साथ-साथ किंडल ई-बुक रीडर और लैपटॉप भी दिए जाएंगे। Bihar Board Matric Topper को एक लाख रुपये, एक किंडल ई-बुक रीडर और एक लैपटॉप पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। बोर्ड में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 75 हजार रुपये, एक किंडल ई-बुक रीडर और एक लैपटॉप मिलेगा। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चे को उसे 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
बिना रोल नंबर और एडमिट कार्ड के सिर्फ नाम से कैसे चेक करें 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? (Check 10th Class Bihar Board Result By Name)
अगर छात्र के पास रोल नंबर और एडमिट कार्ड न हों तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इसके बिना भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
- सबसे पहले http://secondary.biharboardonline.com/ पर जाना होगा।
- सामने ‘Bihar Board 10th Result 2024’ दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- सामने दिख रहे कॉलम में अपना नाम और डेट ऑफ बर्थ (Date of Birth) डालें।
- सारी जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक करके मार्कशीट सेव भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
6 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
8 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
9 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines