BSEB Bihar Board 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12) परीक्षा के परिणाम 2023 की घोषणा की तारीख और समय की घोषणा करने की उम्मीद है। ये नतीजे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
परिणामों की घोषणा के लिए, बीएसईबी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा जहां परिणाम से संबंधित डेटा जैसे पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा की जाएगी। इसके तुरंत बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर चेक करने का सीधा लिंक जोड़ा जाएगा।
बीएसईबी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थीं। इस साल, बिहार में इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा के लिए 13.18 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। 123 केंद्रों पर 69,44,777 कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।
20 मार्च को जारी होंगे परिणाम
आपको बता दें कि हालांकि बिहार बोर्ड की तरफ से नतीजे की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इंटर का मूल्यांकन 5 मार्च को खत्म हो गया है। अभी बिहार बोर्ड 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, मूल्यांकन 12 मार्च तक चलेगा, इसके बाद 20 मार्च के बाद बिहार बोर्ड कभी इंटर या मैट्रिक के नतीजे जारी कर देगा।
Bihar Board 12th Result 2023: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाए।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें।
- सबमिट का बटन क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब आप अपना रिजल्ट देख सकते है।
- इसके बाद भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट आउट निकलवा लें।
पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का परिणाम जल्द जारी कर सकता है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। साथ ही बता दें कि भाषा विषयों को छोड़कर जिसमें 30% उत्तीर्ण अंक पास होने के लिए चाहिए।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
22 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines