Bihar Board 12th Compartment Exam 2023: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2023 की घोषणा की है। जो छात्र 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परीक्षा परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
मई से शुरू होंगे कम्पार्टमेंट एग्जाम
बोर्ड के अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए विवरण के अनुसार, बीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 स्क्रूटनी रजिस्ट्रेशन 23 मार्च, 2023 से शुरू होने वाले हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कि जो छात्र दो विषय में असफल हुए है, वो कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं जिन छात्रों ने इंटर का रजिस्ट्रेशन तो करवाया, लेकिन किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वो विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का रिजल्ट मई तक जारी होगा।
और पढ़िए – Bihar Board 10th Result 2023: जानें कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
अंकों से संतुष्ट न होने पर इस तरह से करें आवेदन
जो उम्मीदवार बिहार 12वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 मार्च, 2023 तक बीएसईबी 12वीं की आंसर-शीट चेक के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 12 की आंसर-शीट चेक के माध्यम से, उम्मीदवार अपनी बोर्ड परीक्षा की आंसर-शीट की दोबारा चेक करा सकेंगे।
री-चेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क
बिहार बोर्ड, बीएसईबी इंटर मीडिएट, कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए स्क्रूटनी / री-चेकिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov पर आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को 70 रुपये का शुल्क देना होगा। कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा और अपनी आवेदन आईडी जनरेट करनी होगी।
कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू
बीएसईबी कक्षा 12 की आंसर-शीट चेक के शेड्यूल के साथ, बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दी गई तारीखों के अनुसार, बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन 23 मार्च से 27 मार्च, 22023 तक उपलब्ध होंगे। बिहार 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम 31 मई, 2023 को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines