BSEB 10th Compartment Exam 2023: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख कल, जल्द ऐसे करें अप्लाई

RBSE 10th Result 2023

BSEB 10th Compartment Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रेल 2023 को समाप्त कर दिए जाएंगे।

जो उम्मीदवार मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीएसईबी की आधिकारिक साइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।

यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास नहीं की है। परीक्षा पास करने का यह उनका दूसरा मौका है। छात्र अपना पंजीकरण कराकर कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BSEB 10th Compartment Exam 2023: ऐसे करें आवेदन

-बीएसईबी की आधिकारिक साइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं
-होम पेज पर उपलब्ध कंपार्टमेंट स्पेशल एग्जाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
-एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना नाम व अन्य जानकारी भरनी होगी।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका फॉर्म जमा कर दिया गया है।
– पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम 2023 की घोषणा 31 मार्च, 2023 को की गई थी। कुल 81.04% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ