BSEB 10th 12th Results 2024: बिहार की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकते हैं। बिहार बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट होली से पहले यानी इसी महीने 19 या 20 मार्च को जारी हो सकता है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट 30 मार्च तक आ सकता है। राज्य में इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
12 मार्च से टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू किए जाने की भी बात कही जा रही है। इस बीच बिहार बोर्ड अब तेजी से रिजल्ट निकालने की तैयारी में जुट गया है।
टॉपर्स के पास वेरिफिकेशन के लिए जाएगा फोन
राज्य के बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, टॉपर्स होने वाले छात्रों के पास 12 मार्च से वेरिफिकेशन के लिए फोन जाएगा और उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। टॉप 20 की लिस्ट में आने वाले छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए फोन किया जाएगा और उनसे अलग-अलग टॉपिक्स के एक्सपर्ट पूछताछ करेंगे।
नए नियमों के मुताबिक, बिहार बोर्ड पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करेगा और उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके साथ-साथ टॉपर्स की हैंडराइटिंग के मिलान से लेकर उनसे सवाल-जवाब भी किए जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए फोन करता है।
कितने बच्चों ने दी परीक्षा?
इस साल लगभग 16.94 लाख बच्चों ने बिहार बोर्ड में 10वीं परीक्षा दी थी और वहीं 12वीं परीक्षा देने वाले कुल 13,04,352 स्टूडेंट्स थे। लोग बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कहां देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद लोग बीएसईबी (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बीते कुछ सालों के पैटर्न पर नजर डालें तो एग्जाम खत्म होने के एक महीने बाद रिजल्ट जारी कर दिए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
14 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines