UGC NET phase 2 exam postponed: यूजीसी नेट फेज-2 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया गया है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने घोषणा करते हुआ कहा है कि अब फेज-2 परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। पहले इसे 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना था।
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने देश भर के 225 शहरों में स्थित 310 परीक्षा केंद्रों में 33 विषयों के लिए 9, 11 और 12 जुलाई, 2022 को यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) परीक्षा के पहले चरण का आयोजन किया।”
आगे उन्होंने कहा कि, “द्वितीय चरण पहले 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाला था। हालांकि, अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) की अंतिम चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली है, जिसमें 64 विषय शामिल हैं।”
वहीं, परीक्षा का नया शेड्यूल और एडमिट कार्ड के बारे में में जल्द ही यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए सूचना उपल्ब्ध कराई जा सकती है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines