BPSC 67th Prelims Date: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली 67th प्रीलिम्स परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बीपीएससी ने इस परीक्षा की नई तारीख (BPSC 67th Prelims date) की घोषणा कर दी है। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद के मुताबिक ये परीक्षा अब 20 और 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में 6 लाख से भी ज्यादा छात्र भाग लेंगे। इस परीक्षा की तारीख का छात्रों को लंबे समय से इंतजार था जो अब खत्म हो चुका है। परीक्षा में इस बार मार्क्स परसेंटाइल के आधार पर दिए जाएंगे। आयोग ने बीपीएससी प्रिलिम्स के अलावा अन्य परीक्षाओं की भी तारीखों का ऐलान कर दिया है।
आपको बता दें कि 8 मई को पेपर लीक होने के चलते बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से भरें जाने वाले 802 पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। बीपीएससी 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने के मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसी के चलते इस बार परीक्षा के कुछ नियमों में भी बदलाव कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो सके। इस बार परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले तक एंट्री दी जाएगी। प्रश्न पत्रों को सील परीक्षा हॉल में खोला जाएगा। वहीं सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जायंगे। परीक्षा के प्रश्न पत्र को ले जाने के लिए जीपीएस का इस्तेमाल होगा। छात्रों के सामने ही ओएमआर को सील किया जाएगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines