Bihar Toppers Factory: एक समय ऐसा था, जब बिहार को भारतीय शिक्षा का केंद्र कहा जाता था। नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए लोग देश-विदेश से बिहार आते थे। मगर वक्त के साथ नालंदा खंडहर बन गई और बिहार की गिनती बीमारू राज्यों में होने लगी। हालांकि कुछ सालों पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा का स्तर उठाने का सपना देखा। नतीजतन जमुई के जंगलों में एक ऐसा स्कूल बनकर तैयार हुआ, जिसने हर साल टॉपर्स की झड़ी लगा दी, लेकिन इस बार निराशा हाथ लगी है। बिहार की टॉपर्स फैक्ट्री के नाम से पहचाने जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय से इस बार 12वीं में कोई भी टॉपर नहीं बना। इस बार इंटर टॉपर्स की सूची में इस स्कूल से एक भी छात्र-छात्रा का नाम नहीं है।
कैसे बनी टॉपर्स फैक्ट्री?
कुछ दशकों पहले तक नेतरहाट विद्यालय को बिहार के बेस्ट शिक्षण संस्थानों में गिना जाता था। मगर साल 2000 में झारखंड को बिहार से अलग कर दिया गया और नेतरहाट विद्यालय झारखंड राज्य का हिस्सा बन गया। इसके बाद बिहार में बेस्ट स्कूल बनवाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बना गया। सीएम नीतीश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का नाम पड़ा सिमुलतला आवासीय विद्यालय।
क्यों कहते हैं टॉपर्स फैक्ट्री?
जमुई की पहाड़ियों पर स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय 2010 में बनकर तैयार हुआ था, जिसके बाद इस स्कूल ने हर बार बिहार की टॉपर्स लिस्ट में बाजी मारी है। बता दें कि 2015 में बिहार बोर्ड की टॉप 10 लिस्ट में 31 विद्यार्थियों का नाम शामिल था, जिसमें से 30 विद्यार्थी टॉपर्स फैक्ट्री के थे। इसी तरह 2016 के नतीजों में टॉपर्स फैक्ट्री के 46 बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई थी। टॉपर्स फैक्ट्री का रिकॉर्ड साल दर साल कायम रहा है। 2023 बोर्ड परीक्षा के नतीजों में भी 7 टॉपर्स के साथ ये स्कूल नम्बर वन पर था।
Bihar board 12th Result 2024 Live Updates देखने के लिए यहां क्लिक करें
कैसे होता है एडमिशन?
टॉपर्स फैक्ट्री में एडमिशन लेने के लिए बच्चों को काफी कठिन एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ये परीक्षा करवाता है। यह परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों का एडमिशन छठीं क्लास में होता है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एक बार में सिर्फ 60 छात्र और 60 छात्राओं का दाखिला किया जाता है।
कैसे होती है पढ़ाई?
आमतौर पर बिहार के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हिन्दी मीडियम में होती है। मगर सिमुलतला आवासीय विद्यालय में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करवाई जाती हैं। सिमुलतला स्कूल में बिहार बोर्ड की किताबों के अलावा एनसीआरटी की बुक्स भी पढ़ाई जाती हैं। साथ ही यहां बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल भी मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
4 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
4 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
5 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
8 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
8 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines