Bihar Teacher Recruitment Result 2023 Update: बिहार लोक सेवा आयोग ने 24 से 26 अगस्त 2023 तक ऑफलाइन मोड में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE)आयोजित करवाई थी। जिसका रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसे बीपीएससी शिक्षक रिजल्ट 2023 ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) के बारें में जानकारी
जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट 15 अक्टूबर के पहले जारी हो सकता है और रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवारों को जॉइनिंग लैटर भी मिल जाएगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है। हालांकि इस विषय में अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। बोर्ड ने इसकी आंसर की पहले ही जारी कर दिया था, जिसे 5 से 11 सितंबर तक देखा जा सकता था। बीपीएससी ने 24 अगस्त से 26 अगस्त तक दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या
आंकड़ों की बात करें तो आठ लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, जिनमें से 38.5% अन्य राज्यों से थे। अंतिम दिन तक कुल 8,63,081 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 8,10,400 ने फॉर्म भरा और परीक्षा फीस का भुगतान किया गया था।
Bpsc.bih.nic.in शिक्षक (TRE) रिजल्ट 2023
आने वाले दिनों में bpsc.bih.nic.in शिक्षक रिजल्ट 2023 लिंक शुरू हो जाएगा, जिसके बाद आप अपने अंकों के बारे में जान सकते हैं।
bpsc.bih.nic.in लिंक से शिक्षक रिजल्ट 2023 देखने के लिए….
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं और होमपेज खुलने का इंतजार करें।
बिहार टीआरई रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ इसे लॉगिन करें।
आगे अंक चेक करें और पोर्टल से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines