Bihar NEET UG Counselling 2022: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, BCECEB 14 अक्टूबर, 2022 को बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे बीसीईसीईबी की आधिकारिक साइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2022 तक है।
Bihar NEET UG Counselling 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा- 14 अक्टूबर
- रजिस्टर करने की अंतिम तारीख- 20 अक्टूबर रात 10 बजे तक
- बिहार नीट यूजी काउंसलिंग फीस पेमेंट की अंतिम तारीख- 20 अक्टूबर (रात 11.59 बजे तक)
- ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म में एडिटिंग का मौका- 21 अक्टूबर
- रैंक कार्ड/ मेरिट लिस्ट जारी होगी- 23 अक्टूबर
- च्वाइस फिलिंग और काउंसलिंग की संभावित तारीख- 23 अक्टूबर
Bihar NEET Counselling: डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- नीट यूजी 2022 का एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2022 स्कोर कार्ड
- क्लास 10/ मैट्रिक की मार्कशीट/ पासिंग सर्टिफिकेट/ एडमिट कार्ड
- क्लास 12/ इंटर की मार्कशीट/ पासिंग सर्टिफिकेट/ एडमिट कार्ड
- रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट (आवासीय प्रमाण पत्र)
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- भरे गए यूजीएमएसी 2022 पार्ट ए और पार्ट बी ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट
- संबंधित प्राइवेट मेडिकल या डेंटल कॉलेज द्वारा मांगे गए सभी जरूरी सर्टिफिकेट
- दिव्यांग/ EWS से संबंधित कोई और जरूरी दस्तावेज
Bihar NEET UG 2022 Counseling Registration link
Bihar NEET UG Counselling 2022: रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- बीसीईसीईबी की आधिकारिक साइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जानें कब जारी होगी मेरिट लिस्ट
बोर्ड 23 अक्टूबर को बिहार नीट यूजीएमएसी 2022 मेरिट लिस्ट (Bihar NEET UGMAC 2022 Merit List) जारी करेगा. बीसीईसीईबी ने छात्रों को आवेदन करने से पहले अपनी वेलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर को संभाल कर रखने का निर्देश दिया है। छात्रों को अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज (Image) को अपलोड करना होगा जो 100 केबी से कम होनी चाहिए। इसके अलावा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करने के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines