Bihar NEET UG Counselling 2022: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स
Edited By Niharika Gupta

साल 2024 में नीट एग्जाम में कथित पेपर लीक को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। फाइल फोटो
Edited By Niharika Gupta

साल 2024 में नीट एग्जाम में कथित पेपर लीक को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। फाइल फोटो
Bihar NEET UG Counselling 2022: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, BCECEB 14 अक्टूबर, 2022 को बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे बीसीईसीईबी की आधिकारिक साइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2022 तक है।
बोर्ड 23 अक्टूबर को बिहार नीट यूजीएमएसी 2022 मेरिट लिस्ट (Bihar NEET UGMAC 2022 Merit List) जारी करेगा. बीसीईसीईबी ने छात्रों को आवेदन करने से पहले अपनी वेलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर को संभाल कर रखने का निर्देश दिया है। छात्रों को अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज (Image) को अपलोड करना होगा जो 100 केबी से कम होनी चाहिए। इसके अलावा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करने के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: