Bihar NEET PG 2022 seat allotment result: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, BCECEB ने बिहार NEET पीजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 रिजल्ट को वापस कर लिया है। कुछ तकनीकी त्रुटियों के कारण, बोर्ड द्वारा बिहार NEET PG काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट वापस ले लिया गया है। पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया का संशोधित शेड्यूल bceceboard.bihar.gov.in पर भी जारी कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट तकनीकी त्रुटियों के कारण वापस ले लिया गया है। इन तकनीकी त्रुटियों के परिणाम बिहार NEET PG 2022 काउंसलिंग का पहला राउंड फिर से शुरू किया जाएगा।
पीजी प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंद और प्राथमिकताएं जमा करनी होंगी। बिहार नीट पीजी काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग 12 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए संशोधित कार्यक्रम नीचे साझा किया गया है।
रिवाइज्ड शेड्यूल
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा। राउंड 1 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। वहीं नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अक्टूबर 2022 तक जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अलॉटमेंट ऑडर को 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन/ एडमिशन राउंड/ फ्री एग्जिट की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच होगी। इसके बाद राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग
नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू होगी जो 26 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं इसका प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 नवंबर 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट से अलॉटमेंट ऑडर 3 नवंबर से 6 नवंबर 2022 के बीच डाउनलोड कर सकेंगे। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 4 नवंबर से 6 नवंबर के बीच करना होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
16 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines