Bihar Inter Exams 2023: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड

BSEB Dummy Registration Card 2024

BSEB Dummy Registration Card 2024

Bihar Inter Exams 2023: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (BSEB 12th Exam 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने BSEB इंटर परीक्षा 2023 के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया था, वे inter23.biharboardonline.com पर जाकर परीक्षा के डमी पंजीकरण कार्ड चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इंटर का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। ये डमी कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 22 अगस्त 2022 तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

यदि उम्मीदवार के नाम या अन्य विवरण, फोटो आदि में कोई त्रुटि है, तो वे अपने स्कूल के प्रिंसिपल के माध्यम से इसे ठीक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसले लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑप्शन 23 अगस्त 2022 तक उपलब्ध रहेगा। छात्रों को अपने हस्ताक्षर के साथ सही किए गए पंजीकरण कार्ड की एक प्रति स्कूल के प्रधानाचार्यों को जमा करनी होगी, जिसके बाद स्कूल सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन करे सकेंगे।

Bihar Inter Exams 2023: इंटर परीक्षा के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन

– सबसे पहले Inter23.biharboardonline.com या ssonline.biharboardonline.com पर जाएं।

– अब नए पेज पर इंटर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– अब नए पेज पर अपना नाम, स्कूल, रोल नंबर व अन्य जानकारी डालें।

– आपका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ