Bihar CET BEd 2023 Admit Card: प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

CSIR UGC NET Admit Card 2023
विज्ञापन

Bihar CET BEd 2023 Admit Card: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानि 30 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा।

इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकरिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर इस परीक्षा का हॉल टिकट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

Advertisment

इतने उम्मीदवारों ने किया आवेदन

राज्य भर में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्सेज में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,84,233 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं. इसमें से 96,673 महिला उम्मीदवार और 84,560 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को सिंगल शिफ्ट में- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar CET BEd 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

-बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

दो वर्षीय बीएड कॉलेजों और संस्थानों में 37,500 सीटों और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) के शिक्षा शास्त्री के लिए 100 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एलएनएमयू द्वारा सीईटी-बीएड का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ