Bihar CET BEd 2023 Admit Card: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड थोड़ी देर में जारी किया जाएगा।
इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकरिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर इस परीक्षा का हॉल टिकट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
इतने उम्मीदवारों ने किया आवेदन
राज्य भर में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्सेज में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,84,233 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं. इसमें से 96,673 महिला उम्मीदवार और 84,560 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को सिंगल शिफ्ट में- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar CET BEd 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Bihar CET BEd 2023 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
दो वर्षीय बीएड कॉलेजों और संस्थानों में 37,500 सीटों और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) के शिक्षा शास्त्री के लिए 100 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एलएनएमयू द्वारा सीईटी-बीएड का आयोजन किया जा रहा है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
3 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines