Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Bihar CET BEd 2023 Admit Card: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकरिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर इस परीक्षा का हॉल टिकट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
और पढ़िए – UP News: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला; पहली से 8वीं तक का कोई छात्र नहीं होगा फेल
राज्य भर में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्सेज में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,84,233 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं. इसमें से 96,673 महिला उम्मीदवार और 84,560 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल, 2023 को सिंगल शिफ्ट में- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
-बिहार सीईटी बीएड की आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
दो वर्षीय बीएड कॉलेजों और संस्थानों में 37,500 सीटों और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) के शिक्षा शास्त्री के लिए 100 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एलएनएमयू द्वारा सीईटी-बीएड का आयोजन किया जा रहा है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।