Bihar Board Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम मार्च 2023 के मिड के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार जो बिहार बोर्ड कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.com पर देख सकते हैं।
कॉपी चेकिंग प्रक्रिया आज से शुरू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष, आनंद किशोर ने प्रेस मीट में बोलते हुए सूचित किया है कि बीएसईबी कक्षा 10, 12 के परिणाम 2023 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार बोर्ड कक्षा 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी और 5 मार्च को समाप्त होगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मूल्यांकन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और 12 मार्च 2023 को समाप्त होगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में होली की छुट्टियों के दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी।
इस तारीख को हुए थे एग्जाम
इस बार क्लास 10 की बोर्ड एग्जाम 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा क्लास 12 के एग्जाम 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक हुए थे। इस बार क्लास 12 की कुल 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके अलावा कक्षा 10 की 96,63,774 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
इसके लिए कुल 123 और 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि दरअसल, बिहार बोर्ड एग्जाम खत्म होने के एक महीने के भीतर रिजल्ट घोषित कर देता है। ऐसे में छात्रों को जल्द ही रिजल्ट की डेट भी पता चल जाएगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 hr agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines