Bihar Board Matric Answer Key 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा (मैट्रिक) में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों की आंसर-की जारी की। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर आंसर-की देख सकते हैं।
10 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां
बिहार मैट्रिक परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीएसईबी मैट्रिक आंसर-की 2023 जारी करने के साथ ही साथ इन उत्तरों पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। बोर्ड द्वारा साझा किए अपडेट के अनुसार यदि किसी परीक्षार्थी, अभिभावक या व्यक्ति को आपत्ति है तो वे समिति की उक्त वेबसाइट पर दिनांक 10 मार्च 2023 की शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
और पढ़िए – CBSE Board Exam 2023: 12वीं मैथ्स की परीक्षा कल, आखिरी समय में इन पेपर्स को जरूर करें हल
इस तरह से आपत्ति करें दर्ज
आपत्तियां उठाने के लिए छात्रों को biharboardonline.bihar.gov.in पर दिए गए आपत्ति उठाएँ लिंक पर क्लिक करना होगा या biharboardonline.com पर जाना होगा, शिकायत मेनू पर क्लिक करना होगा और फिर ‘ऑब्जेक्शन फॉर सेकेंडरी एग्जाम 2023’ पर क्लिक करना होगा।
BSEB Class 10th Answer Key 2023: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
- ‘रेज ऑब्जेक्शन मैट्रिक 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करें
- आंसर-की देखें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें
अप्रैल में होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा
बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित होंगी। बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद इन परीक्षाओं की सही तारीख की घोषणा होगी।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
15 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines