Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। बिहार इंटर के नतीजे 2023 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 21, 2023
इस साल विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13.18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। 123 मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 69,44,777 कक्षा 12 की आंसर-शीट्स का मूल्यांकन किया गया।
बता दें बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने फरवरी में बताया था, कक्षा 12 की आंसर-शीट्स का मूल्यांकन 12 फरवरी से शुरू हुआ और 5 मार्च तक जारी रहा। कक्षा 10 की आंसर-शीट्स का मूल्यांकन 1 मार्च से शुरू हुआ और 12 मार्च तक पूरा हो गया। मैट्रिक के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी तक और बीएसईबी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।
पासिंग मार्क्स
पासिंग मार्क्स बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की घोषणा आज होने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।