Bihar Board 10th Result 2023 Declared: घोषित हुए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम, वेबसाइट क्रैश होने पर SMS से ऐसे करें चेक
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023 Live
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023 Live
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके स्कोर चेक कर सकेंगे।
इस बार बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट की 16 लाख 37 हजार से अधिक परीक्षाथी इंतजार कर रहे हैं. इसमें 8 लाख 31 हजार से अधिक छात्राएं तो 8 लाख 3 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक रहे विद्यार्थियों को पासिंग मार्क्स का नियम भी जान लेना चाहिए। छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में कम मार्क्स आ जाते हैं तो छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे स्टूडेंट्स को लिए कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों को अगर अपना परिणाम चेक करने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ता है तो उनकी मदद के लिए बोर्ड के द्वारा ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. वो इस पर संपर्क करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227, 8757241924, 7563067820
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: