BSEB Inter Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 घोषित कर दिए हैं। आर्ट्स, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परिणाम लिंक सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
इस साल राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में क रीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बीएसईबी इंटर 2023 की परीक्षा देने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं।
और पढ़िए – Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे नतीजे
Bihar Board 12th Result 2023 Toppers List
कुल 83.07 प्रतिशत रहा रिजल्ट
आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की एक से टॉपर रहे हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।
टॉपर्स को मिलेगा ये इनाम
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में जो छात्र परीक्षा में टॉप (BSEB 12th Toppers) करते हैं सरकार उन्हें 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर देती है। इसीप्रकार दूसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार को 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलता है। इस वर्ष उन्हें क्या कुछ मिलेगा इसे रिजल्ट जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जायेगा।
और पढ़िए – Bihar Board 10th Result 2023: जानें कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
BSEB Inter result 2023: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, इंटरमीडिएट के लिए रिजल्ट लिंक खोलें।
- रोल नंबर और/या अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- लॉग इन करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
संबंधित खबरें
JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
4 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
4 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
5 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
8 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
8 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
9 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines