BSEB Inter Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए गए। आर्ट्स, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परिणाम लिंक सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
इस साल राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बीएसईबी इंटर 2023 की परीक्षा देने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं।
Bihar Board 12th Result 2023 Toppers List
- रैंक 1- खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है।
- रैंक 2 – नालंदा के आरपीएस कॉलेज के हिमांशु कुमार 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे।
- रैंक 2- शुभम चौरसिया जो प्लस टू अशोक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं, वह 472 मार्क्स (94.4 फीसदी अंक) के साथ सेकेंड टॉपर रहे।
- रैंक 3- सारण के मैकडोनाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की अदिति कुमारी ने 471 अंक (94.2) हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
- रैंक 4- अररिया के प्लस टू एलएस उच्च विद्यालय की रमा भारती ने 469 अंक (93.8 फीसदी) अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया।
- रैंक 5- 5वें स्थान पर ये तीन विद्यार्थी रहे- बक्सर के एमवी कॉलेज के पीयूष कुमार, नवादा के प्लस टू कोनादपुर के अभिषेक राज और सारण के शिव जन्म राय कॉलेज की तनु कुमार के एक जैसे मार्क्स रहे। इन तीनों ने 468 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया।
- रैंक 6 – छठे स्थान पर नवादा के केएलएस कॉलेज की रुचिका राज रहीं जिन्होंने 466 अंक (93.2 फीसदी) हासिल कि।
जानें स्टीम-वाइज टॉपर्स
कॉमर्स स्ट्रीम में सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने टॉप किया है। उन्होंने 475 अंक या 95% अंक प्राप्त किए हैं। वहीं मोहद्देसा ने आर्ट्स बीएसईबी कक्षा 12 वीं के परिणाम में 475 अंकों या 95% अंकों के साथ टॉप किया है। साइंस में 83.93% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। आयुषी नंदन ने कक्षा 12 इंटर 2023 विज्ञान की परीक्षा में टॉप किया है।
आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की एक से टॉपर रहे हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।
BSEB Inter result 2023: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, इंटरमीडिएट के लिए रिजल्ट लिंक खोलें।
- रोल नंबर और/या अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- लॉग इन करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
bseb
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines