---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड आज जारी कर सकता है 12वीं के नतीजे की कन्फर्म डेट और टाइम, इन चुनिंदा लिंक पर देख पाएंगे परिणाम

BSEB Inter result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित करने की उम्मीद है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की तारीख और समय की पुष्टि आज, 21 मार्च, 2023 को राज्य बोर्ड द्वारा की जाने की उम्मीद है। बीएसईबी रिजल्ट घोषित होने […]

---विज्ञापन---

BSEB Inter result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित करने की उम्मीद है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की तारीख और समय की पुष्टि आज, 21 मार्च, 2023 को राज्य बोर्ड द्वारा की जाने की उम्मीद है। बीएसईबी रिजल्ट घोषित होने के बाद कैसे चेक करें और कहां चेक करें, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें।

इस साल 13 लाख से अधिक छात्रों ने बीएसईबी इंटर परीक्षा दी और अब परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम की तारीख और समय और अन्य सभी विवरण यहां देखें।

---विज्ञापन---

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पर अपडेट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 से पहले रिजल्ट घोषित करने की तारीख की घोषणा करने वाला है। आज इंटर रिजल्ट जारी किये जाने के डेट की घोषणा की जा सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 20 मार्च या 21 मार्च को जारी किया जायेगा। मुल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि इस संबंध में अभी तो कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है।

22 मार्च को आएगा रिजल्ट?

कई जगह यह दावा किया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट 22 मार्च को जारी करेगा। बता दें कि बिहार बोर्ड ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

---विज्ञापन---

इन वेबसाइट से कर पाएंगे चेक

BSEB Inter result 2023: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, इंटरमीडिएट के लिए रिजल्ट लिंक खोलें।
  • रोल नंबर और/या अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  • लॉग इन करें और अपना रिजल्ट चेक करें।

पासिंग मार्क्स

पासिंग मार्क्स बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की घोषणा आज होने की उम्मीद है।

First published on: Mar 21, 2023 09:18 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola