Bihar Board 10th Result 2024 Latest Update: बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आज करीब 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। पिछले साल यानी 2023 में पास परसेंटेज 81.04% दर्ज किया गया था लेकिन इस बार 82.91% परीक्षार्थी पास हुए। पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंक लाकर टॉप किया है। जानें पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स?
यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2024 Live Updates
टॉप 5 रैंक पर आने वाले छात्र-छात्राओं के नाम और उनके अंक (Top 5 Toppers Of Bihar Board 10th Class 2024)
1. शिवांकर कुमार- 489 अंक
2. आदर्श कुमार- 488 अंक
3. आदित्य कुमार- 486 अंक
4. सुमन कुमार पूर्वी- 486 अंक
5. पलक कुमारी- 486 अंक
आपको बता दें कि इस बार टॉप 10 की लिस्ट में 51 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। पहले 05 स्थान पर 10 विद्यार्थी और रैंक 06 से 10 की लिस्ट में 41 विद्यार्थी हैं।
इन वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट (Bihar Board 10th Ka Result Kaise Check Karen)
आज बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। आप अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं- biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com
10वीं कक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें? (How To Check Bihar Board 10th Result 2024?)
10 वीं कक्षा का परिणाम चेक करना बेहद आसान है। नतीजे चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले औपचारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर एक लिंक दिखेगा, जिस पर ‘BSEB Bihar Board 10th Result 2024’ लिखा होगा, लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नई लॉगिन विंडो खुलेगी।
- इसमें मांगी गई जानकारी जैसे, अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- इस तरह आपका रिजल्ट डिवाइस की स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
मार्कशीट पर क्या-क्या डिटेल्स होंगी?
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- कैंडिडेट का नाम
- सब्जेक्ट
- मैक्सिमम मार्क्स
- पासिंग मार्क्स
- थ्योरी मार्क्स
- इंटरनल मार्क्स
- सब्जेक्ट के कुल मार्क्स
- रिजल्ट स्टेट्स
- डिविजन
- कुल मार्क्स
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए? (Marks Needed For Passing Bihar Board 10th Exam)
आपको बता दें कि बीएसईबी 10वीं कक्षा में पास होने के लिए रिजल्ट में कम-से-कम 33 परसेंट अंक लाना जरूरी है। इसके साथ-साथ सभी सब्जेक्ट में मिनिमम पासिंग मार्क्स लाने होंगे। जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में मिनिमम पासिंग मार्क्स लाता है वह पास नहीं हो पाएगा। उसे कम्पार्टमेंट एग्जाम देना होगा।
पिछले साल कितना था 10वीं का पास परसेंटेज?
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं का पास परसेंटेज पिछले साल 81.04% दर्ज किया गया था, वहीं 2022 में यह 79.88% देखा गया था।
पिछले 5 सालों के पास परसेंटेज के आंकड़े
- साल 2023 – 81.04 परसेंट
- साल 2022 – 79.88 परसेंट
- साल 2021 – 78.17 परसेंट
- साल 2020 – 80.59 परसेंट
- साल 2019 – 80.73 परसेंट
बिना इंटरनेट के कैसे देखें परिणाम? (How To Check Bihar Board 10th Result 2024 Without Internet?)
बिहार बोर्ड के दसवीं के नतीजे आ चुके हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को चुना जा सकता है। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं। आप अपने मोबाइल से एसएमएस (SMS) करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए फोन में BIHAR10 स्पेस देकर और अपना रोल नबंर लिखें। बाद में, इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ देर में रिजल्ट आपके फोन में दिखने लगेगा।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
13 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines