Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट आ गया है, जिसके बाद अब जल्द ही बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट भी आने वाला है। जिन बच्चों ने इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए हैं, उन्हें परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: SMS से कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
बता दें कि बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा, इसको लेकर बोर्ड की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि आज से 3 या 4 दिन बाद यानी 30 मार्च 2024 या 31 मार्च 2024 को रिजल्ट घोषित हो सकते हैं। दरअसल, हर साल बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आने के 8 से 10 दिन के अंदर बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आ जाता है। इसलिए उम्मीद है कि इस साल 30 या 31 मार्च 2024 को रिजल्ट आ सकता है।
ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड की 10वीं रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स आप ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसी वेबसाइट पर आप रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन स्टेप-बाय-स्टेप आप रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं।
- बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट पर आपको ‘बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम’ का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- फिर एक नया टैब खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर डालना होगा। रोल नंबर डालने के बाद आप व्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप व्यू ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तभी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
- वेबसाइट से आप ऑनलाइन रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा उसी समय रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। इसका ऑप्शन वेबसाइट पर मौजूद होता है।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
13 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines