Bihar Board 10th Result 2024: 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसके बाद अब बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। इस साल जिन बच्चों ने बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए हैं, उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
आइए जानते हैं 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कहां होगा? इसके अलावा हम आपको ये भी बताएंगे कि आप ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी! जानें ऑनलाइन कैसे करें चेक
कहां होगा रिजल्ट की तारीख का ऐलान?
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा की जाएगी। बीएसईबी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंड @officialbseb पर 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि अब तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है कि 10वीं का रिजल्ट कब आएगा।
लेकिन माना जा रहा है कि आज से तीन या चार दिन बाद यानी 30 मार्च या 31 मार्च 2024 को रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। दरअसल, पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आने के 6 से 8 दिन के अंदर बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाता है। इसलिए उम्मीद है कि इस साल 30 या 31 मार्च 2024 को 10वीं का रिजल्ट आ सकता है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
बता दें कि रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स आप वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। ये बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है। इसके अलावा रिजल्ट भी इसी वेबसाइट पर जारी होगा। चलिए अब जानते हैं आप ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं।
- बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आपको बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट को खोलने के बाद आप ‘बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया टैब खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर डालने के बाद व्यू ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप व्यू ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तभी आपका बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: SMS से कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
14 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines