Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल बिहार बोर्ड का एग्जाम देने वाले कई विद्यार्थी कम नंबर आने पर निराश हो गए हैं। हालांकि 10वीं की परीक्षा में फेल होने वाले अभ्यार्थियों को दूसरा मौका भी मिलेगा। फेल होने के बाद अगर आप चाहें तो कंपार्टमेंट के जरिए दोबारा एग्जाम दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई करने का क्या प्रोसेस है?
Bihar Board Matric Result 2024 Live Updates in Hindi देखने के लिए यहां क्लिक करें
Bihar Board 10th Result 2024 Pass- कौन कर सकता है अप्लाई?
बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने वाले सभी विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट देने का मौका नहीं मिलता है। 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक लगाना जरूरी है। ऐसे में अगर किसी विद्यार्थी को दो से ज्यादा विषयों में 33 प्रतिशत अंक नहीं मिलें हैं, तो उसे फेल ही माना जाएगा। कंपार्टमेंट सिर्फ 2 विषयों में ही दिया जा सकता है। इसलिए अगर दो विषयों में किसी को 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं मिले हैं, तो विद्यार्थी कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for 10th Compartment Exam- कंपार्टमेंट के लिए कैसे अप्लाई करें ?
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में एक या दो विषय में फेल होने पर विद्यार्थी आसानी से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन भर सकते हैं। कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीख बिहार बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के बाद बताएगा। कंपार्टमेंट का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- बिहार बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट खुलने के बाद Bihar Borad 10th Compartment Registration के पास दिए गए Apply बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना रोल नम्बर और कंपार्टमेंट एग्जाम के विषय सहित अन्य जानकारियां भरें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
- अगले स्टेप में पेमेंट का प्रोसेस पूरा करें और UPI या ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर लें।
- कंपार्टमेंट का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। अब इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें। यह प्रिंट आउट एग्जाम के दिन काम आएगा।
Bihar Board 10th Result 2024 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
https://twitter.com/officialbseb/status/1774349201863836087
Bihar Board 10th Compartment Exam Fees- कंपार्टमेंट एग्जाम की फीस
बिहार बोर्ड 10वीं का कंपार्टमेंट फॉर्म भरने के लिए छात्र और छात्राओं को एडिशनल फीस देनी पड़ती है। बता दें कि जनरल कैटेगरी के अभ्यार्थियों को कंपार्टमेंट एग्जाम देने के लिए 830 रुपए का शुल्क अदा करना पड़ेगा। तो वहीं रिजर्व कैटेगरी में आने वाले SC, ST और OBC के विद्यार्थियों को 755 रुपए का भुगतान करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: SMS से कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines