Bihar Board 10th Result 2023: कल किसी भी समय जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

Bihar Board 10th Result 2023

Bihar Board 10th Result 2023

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 10वीं कक्षा के मैट्रिक के नतीजों का 16 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार है। घोषित होने पर, छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे। बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी और परीक्षा के सभी दिनों में पेपर दो पालियों में आयोजित किए गए थे।

31 मार्च से पहले कभी भी आ सकता है बिहार बोर्ड परिणाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2023 से पहले रिलीज किए जाने की पूरी संभावना है, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेजों में एडमिशन लेने में सुविधा हो सके।

विज्ञापन

Bihar Board Class 10th Result: ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

  • Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध Bihar Board Class 10th Result लिंक को क्लिक करें।
  • यहां से अपना रोल नंबर दर्ज करके सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां से आपका Bihar Board Class 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसके बाद अपना Bihar Board 10th class Result चेक करके इसको डाउनलोड कर लें।

10वीं में इतने नंबर जरूरी

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ