Bihar Board 10th Result 2023 Live: 16.37 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जारी हो गया बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023 Declared
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023 Declared
Bihar Board 10th Result 2023: लगभग 16.37 लाख छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 का इंतजार खत्म हो गया हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिया हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके स्कोर चेक कर सकेंगे।
वहीं यदि साइट क्रैश हो रही है तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों को अगर अपना परिणाम चेक करने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ता है तो उनकी मदद के लिए बोर्ड के द्वारा ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. वो इस पर संपर्क करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227, 8757241924, 7563067820
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: