Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम पर आज इस समय आ सकता है बड़ा अपडेट, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023
Bihar Board 10th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा का 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज यानी बुधवार, 29 मार्च 2023 को खत्म हो सकता है। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in देख सकते हैं।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की घोषणा आज दोपहर कर सकता है। इसके लिए ऑफिसियल डेट, टाइम का एलान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कभी भी की जा सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। शिक्षा मंत्री ही रिजल्ट का ऐलान करेंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम की तिथि और स्क्रूटनी का शेड्यूल आदि जानकारी दी जाएगी।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से मैट्रिक रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी ओरिजनल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से डाउनलोड कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: