Bihar board 10th result 2023: आज इस समय जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 10th Result 2023
Bihar board 10th result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं या मैट्रिक के अंतिम परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। बिहार के शिक्षा मंत्री आज 31 मार्च को दोपहर 1:15 बजे इन नतीजों की घोषणा करेंगे।
BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस साल, लगभग 16 लाख छात्रों ने बिहार में कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा दी और अब परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होंगे।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #BoardResult #MatricResult2023 pic.twitter.com/Tn6yHP7LHI
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 31, 2023
यदि परिणाम की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके अपने स्कोर देखने के लिए उपरोक्त लिंक का उपयोग कर सकते हैं। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में, बीएसईबी टॉपर्स के नाम, उपस्थिति, योग्य छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत आदि की घोषणा करेगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: