Bihar Board Compartmental Exam 2023: बिहार बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां चेक एग्जाम डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board Compartmental Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board Compartmental Exam 2023
Bihar Board Class 10 Compartmental 2023 Exam: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, (BSEB) ने कक्षा 10 मैट्रिक कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल परीक्षा 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 10 मई से शुरू होगी और 13 मई 2023 तक चलेगी।
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा दो पालियों आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9: 30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2: 00 बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही छात्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
ऐच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन छह मई सेआठ मई 2023 तक किया जाएगा तथा साथ ही, Internal Assessment, Literacy Activity एवं प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में दिनांक नौ मई 2023 तक जमा करना है।
सभी पालियों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। पूर्व की भांति ही दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी जो लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा नॉन मैट्रिक स्तर के लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी। इससे संबंधित सूचना समिति कार्यालय को भी उपलब्ध करायी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
समिति द्वारा इस परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2023 तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एक वर्ष खराब नहीं हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिक्षण संस्थानों में नामांकन ले सकें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: