BHU UG Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यूजी कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जून से शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार जो सीयूईटी यूजी 2023 में उपस्थित हुए हैं, वे प्रवेश पोर्टल bhuonline.in पर आवेदन पत्र भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशनकी लास्ट डेट 26 जून तक है।
इस दिन से शुरू होगी पीजी कोर्सेज के रजिस्ट्रेशन
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए उपस्थित होने वाले छात्र यूजी प्रोग्रामों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो सीयूईटी यूजी 2023 में उपस्थित हुए हैं या होने वाले हैं वे बीएचयू के आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बीएचयू यूजी प्रवेश तिथि की घोषणा करते हुए विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश रमन ने कहा कि पीजी कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन अगले सप्ताह की शुरुआत में शुरू होगा।
सिर्फ यही उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई
विश्वविद्यालय केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश देगा, जो सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा में शामिल हुए हैं। पिछले साल, विश्वविद्यालय को सीयूईटी के माध्यम से 4.34 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे यह इतनी अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त करने वाला दूसरा विश्वविद्यालय बन गया।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (UET) रजिस्ट्रेशन के नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने से पहले कैंडिडेट्स को पोर्टल पर दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए और नियमानुसार पंजीकरण करना चाहिए।
इस तरह से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर जाएं।
- यहां अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें।
- डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।
BHU टॉप लिस्ट में शामिल
बता दें कि हाल ही में जारी NIRF की रैंकिंग में बीएचयू टाॅप विश्वविद्यालयों की सूची में 5वें नंबर हैं। वहीं दूसे नंबर पर जेएनयू है, जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को नौवीं रैंक मिली है। यूजी के बाद BHU पीजी कोर्स में भी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines