Alternate Career Options for UPSC Aspirants: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट आ चुका है। इस परीक्षा में 1009 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। वहीं, लाखों उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो यह परीक्षा पास नहीं कर सके। कई उम्मीदवारों का तो यह लास्ट अटेंप्ट भी था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास नहीं कर पाए, उनके पास अब आगे क्या विकल्प है।
ऐसे में बता दें कि अगर आप भी यूपीएससी में सफल नहीं हो पाए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके लिए कई बेहतरीन करियर ऑप्शंस हैं, जिसमें ना ही सिर्फ आपको नाम कमाने का मौका मिलेगा, बल्कि आपकी कमाई भी जबरदस्त होगी। आइए ऐसे ही कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में जानते हैं।
1. पब्लिक पॉलिसी और गवर्नेंस
अगर आपका इंटरेस्ट पॉलिसी बनाने और समाज सुधारने में है, तो आप पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। कई नामी संस्थान पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री ऑफर करते हैं। इसके बाद आप सरकारी सलाहकार, थिंक टैंक एक्सपर्ट या NGO में उच्च पदों पर काम कर सकते हैं। सैलरी भी इस फील्ड में काफी अच्छी होती है, खासतौर पर बड़े संगठनों में।
2. पत्रकारिता और सिविल सेवा रिपोर्टिंग
अगर आपकी लिखने में रुचि है और आप प्रशासन और समाज से जुड़े मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं, तो पत्रकारिता एक शानदार विकल्प हो सकता है। आप पॉलिटिकल रिपोर्टर, एनालिस्ट या एडिटर के रूप में करियर बना सकते हैं। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अनुभव बढ़ने के साथ आपकी इनकम भी तेजी से बढ़ती है।
3. कॉर्पोरेट सेक्टर में मैनेजमेंट प्रोफेशनल
यूपीएससी की तैयारी से मिली एनालिटिकल स्किल्स का फायदा कॉर्पोरेट सेक्टर में उठाया जा सकता है। आप MBA कर सकते हैं और फिर किसी बड़ी कंपनी में मैनेजमेंट, कंसल्टिंग या स्ट्रैटेजी डिपार्टमेंट में काम कर सकते हैं। टॉप एमबीए कॉलेजों से पढ़ाई करने पर 15-25 लाख सालाना पैकेज तक मिल सकता है।
4. लॉ और ज्यूडिशियल सर्विस
अगर आपकी लॉ में रुचि है, तो आप कानून की पढ़ाई कर सकते हैं। एलएलबी करने के बाद आप वकालत, कॉरपोरेट लॉयर, ज्यूडिशियल सर्विस (PCS-J) जैसी परीक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं। इस क्षेत्र में भी करियर स्टेबल और कमाई अच्छी होती है।
5. स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप
अगर आपके पास नए आइडिया हैं और रिस्क लेने का जज्बा है, तो आप अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। आज भारत में स्टार्टअप कल्चर तेजी से बढ़ रहा है और सरकार भी नई कंपनियों को बढ़ावा दे रही है। सही प्लानिंग और कड़ी मेहनत से आप जल्दी ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
6. बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर
आप बैंकिंग परीक्षाओं (जैसे IBPS, SBI PO, RBI ग्रेड B) की तैयारी कर सकते हैं। इन परीक्षाओं से सरकारी बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में अच्छी पोस्ट और बेहतरीन सैलरी पाई जा सकती है। इसके अलावा, प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों में भी बड़े अवसर मिलते हैं।
7. टीचिंग और एकेडमिक फील्ड
अगर पढ़ाने का शौक है, तो आप किसी यूनिवर्सिटी, कॉलेज या कोचिंग इंस्टीट्यूट में टीचर बन सकते हैं। यूपीएससी की तैयारी के अनुभव का लाभ उठाकर आप सिविल सेवा की कोचिंग में भी अपना करियर बना सकते हैं। अनुभवी टीचर्स की मांग काफी अधिक है और सैलरी भी अच्छी मिलती है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines