AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष नीट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

Ayush NEET Counselling 2022
Edited By Niharika Gupta

Ayush NEET Counselling 2022
AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) NEET राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल, 18 नवंबर को घोषित करेगी। प्रवेश के पिछले कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 नवंबर को निर्धारित किया गया था। हालांकि, एएसीसीसी ने पहले दौर के प्रवेश के लिए तारीखों में बदलाव किया है। नई तिथियों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की प्रक्रिया 15 नवंबर को समाप्त हो गई और परिणाम 18 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
आयुष नीट राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) कोर्सेज के लिए रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर देख सकते हैं।
AACCC NEET UG काउंसलिंग BAMS/BUMS/BSMS/BHMS कोर्स के लिए आयोजित की जाती है। समिति 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों और केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है। राज्य कोटा आयुष काउंसलिंग के लिए, उम्मीदवारों को अपने संबंधित राज्य काउंसलिंग अधिकारियों को आवेदन करना होगा।
AACCC NEET काउंसलिंग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, चयनित उम्मीदवार 18 से 25 नवंबर तक प्रवेश के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। आयुष नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा दौर होगा, जिसके बाद एक मॉप-अप और एक स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा। राउंड 2 का रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर से शुरू होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: