अगर आप स्‍कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं (या फिर आपके घर में बच्चे हैं), तो अगस्त का महीना आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है. पढ़ाई और क्लास टेस्ट के बीच अगस्त 2026 का महीना छात्रों के लिए बेहद राहत भरा रहने वाला है.

इस पूरे महीने में त्योहारों, संडे और नेशनल हॉलिडे को मिलाकर कुल 10 दिनों की छुट्टियां मिलने जा रही हैं. यानी 31 दिनों वाले इस महीने में सिर्फ 21 दिन ही स्कूल-कॉलेज खुलेंगे और बाकी 10 दिन मौज-मस्ती होगी. आइए, देखते हैं कि अगस्त में किस-किस दिन छुट्टियां रहने वाली हैं।

---विज्ञापन---

अगस्त 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Holiday List)

अगस्त का महीना देशभक्ति के साथ-साथ कई बड़े त्योहारों से सजा हुआ है. आइए कैलेंडर पर एक नजर डालते हैं:

---विज्ञापन---

  • 2 अगस्त (रविवार): हफ्ते की नियमित छुट्टी (संडे)
  • 8 अगस्त (दूसरा शनिवार): सेकंड सैटरडे की छुट्टी
  • 9 अगस्त (रविवार): हफ्ते की छुट्टी
  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस (Independence Day - झंडारोहण के बाद छुट्टी)
  • 16 अगस्त (रविवार): हफ्ते की छुट्टी
  • 21 अगस्त (शुक्रवार): वरलक्ष्मी व्रतम् (Varalakshmi Vratham)
  • 23 अगस्त (रविवार): हफ्ते की छुट्टी
  • 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi)
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)
  • 30 अगस्त (रविवार): हफ्ते की छुट्टी

त्योहारों और लॉन्ग वीकेंड्स का मजा

---विज्ञापन---

इस बार अगस्त में छुट्टियों का कॉम्बिनेशन बहुत बढ़िया बना है. 5 संडे और 1 सेकंड सैटरडे तो सीधे-सीधे मिल रहे हैं. वरलक्ष्मी व्रतम् (21 अगस्त, शुक्रवार) और रक्षाबंधन (28 अगस्त, शुक्रवार) जैसे प्रमुख त्योहार शुक्रवार को पड़ रहे हैं. इसका मतलब है कि छात्रों को शनिवार-रविवार मिलाकर शानदार लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) का मजा मिलेगा. इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस और मिलाद उन नबी जैसे राष्ट्रीय व सांस्कृतिक पर्वों की भी छुट्टी रहेगी.

---विज्ञापन---

पढ़ाई का रखें ध्यान, बनाएं सही प्लान
छुट्टियां और त्योहार परिवार के साथ घूमने, घूमने-फिरने और एंजॉय करने का बेहतरीन मौका देते हैं. लेकिन इसके साथ ही छात्रों को अपनी पढ़ाई का संतुलन भी बनाए रखना चाहिए. छुट्टियों के बीच दिन में 1-2 घंटे रिवीजन के लिए जरूर रखें ताकि सिलेबस पीछे न छूटे. छुट्टियों की शुरुआत में ही स्कूल का काम खत्म कर लें, ताकि बाद में बिना किसी टेंशन के त्योहारों का आनंद ले सकें.

---विज्ञापन---