AP SSC Supplementary Result 2023: एपी 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

AP SSC Supplementary Result 2023
Edited By Niharika Gupta

AP SSC Supplementary Result 2023
AP SSC Supplementary Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश ने एपी एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस साल एपी कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 7 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
एपी एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जून से 10 जून तक आयोजित की गई थी। वहीं एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 6 मई को घोषित किया गया था। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.26 प्रतिशत है। इस साल मनाबादी 10वीं के नतीजों में 69.27 फीसदी लड़के और 75.38 फीसदी लड़कियां पास हुईं। ओवर ऑल पास प्रतिशत कुल 72.26 प्रतिशत रहा है।
बीएसई एपी ने 21 जून को वार्षिक कक्षा 10 या एसएससी अंतिम परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस साल, नियमित छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.26 प्रतिशत रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.38 प्रतिशत रहा, जो कि लड़कों के 69.27 प्रतिशत से काफी अधिक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: