Niharika Gupta
Read More
AP Inter 2023 Result: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम आज 26 अप्रैल को घोषित करेगा। एपी इंटरमीडिएट के परिणाम 2023 पहले, दूसरे वर्ष के लिए शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। इंटर के परिणाम 2023 एपी आधिकारिक वेबसाइटों results.apcfss.in और bie.ap.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) मार्च 2023 दूसरे वर्ष के परिणामों के साथ, बोर्ड आज शाम 5 बजे प्रथम वर्ष के सामान्य और व्यावसायिक कार्यक्रम के परिणामों की भी घोषणा करेगा।
आंध्र प्रदेश इंटर परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। एपी इंटर परीक्षा 16 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल कुल 10,03,990 छात्रों ने एपी इंटर परीक्षा 2023 में भाग लिया था, इनमें से 4.84 लाख ने एमपी इंटर फर्स्ट ईयर और 5.19 लाख ने एपी इंटर सेकेंड ईयर की परीक्षा दी है।
और पढ़िए –
एपी इंटर के परिणाम डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) दर्ज करनी होगी। जिसके बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।