Nirmal Pareek
Read More
AP ICET Results 2022 Declared: आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP ICET 2022 के परिणाम आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, (APSCHE) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना AP ICET परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – cets.apsche.ap.gov.in पर देख सकेंगे। साथ ही, एक बार परिणाम निकलने के बाद, छात्र उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परिणाम की स्थिति, रोल नंबर, स्कोर आदि जैसे विवरणों को क्रॉस-चेक कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस साल पास प्रतिशत 87.83 फीसदी रहा। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद छात्र अपने संबंधित परिणामों की जांच कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार रिजल्ट के साथ AP ICET 2022 आंसर-की भी जारी कर दी गई है। आपत्तियां उठाने के बाद, प्रक्रिया पूरी हो गई है।
बता दें कि AP ICET 2022 25 जुलाई, 2022 को दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक थी। AP ICET 2022 परीक्षा राज्य भर में लगभग 25 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। AP ICET 2022 उत्तर कुंजी 27 जुलाई को जारी की गई थी।
आंध्र प्रदेश इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 (APICET-2022) आंध्र प्रदेश राज्य में विभिन्न विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले MBA और MCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य-व्यापी प्रवेश परीक्षा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।