Niharika Gupta
Read More
AP ECET Counselling 2022: तकनीकी शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश 6 सितंबर, 2022 को APECET 2022 काउंसलिंग चरण 1 रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे APECET की आधिकारिक साइट ecet-sche.aptonline.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आंध्र प्रदेश के कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए AP ECET 2022 काउंसलिंग की जा रही है। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, APSCHE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों के पास इस काउंसलिंग के लिए आवेदन करने और इसकी फीस का भुगतान करने के लिए 9 सितंबर, 2022 तक का समय है।
अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 8 सितंबर से 11 सितंबर तक अधिसूचित हेल्प लाइन केंद्रों पर होगा। उम्मीदवारों के लिए विकल्पों में बदलाव 13 सितंबर 2022 तक होगा।
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सीट अलॉटमेंट16 सितंबर, 2022 को जारी होगा। कॉलेज में सेल्फ रिपोर्टिंग और रिपोर्टिंग 16 सितंबर से 20 सितंबर, 2022 तक की जाएगी। क्लासवर्क 19 सितंबर, 2022 से शुरू होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।