Niharika Gupta
Read More
AP EAMCET 2022 Seat Allotment Result: तकनीकी शिक्षा विभाग और APSCHE ने AP EAMCET 2022 काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें अलॉटेड कॉलेज में सेल्फ रिपोर्टिंग और रिपोर्टिंग के लिए विंडो 11 नवंबर से 14 नवंबर के बीच खुली रहेगी।
एक बार जब उम्मीदवार अपनी सीट अलॉटमेंट लिस्ट और पत्र का पता लगाने में सक्षम हो जाते हैं, तो उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर लेना होगा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपने अलॉटेड कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एपी ईएएमसीईटी रैंक कार्ड, हॉल टिकट, कक्षा 12 और 10 की मार्कशीट, सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण, स्थानांतरण प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) के साथ अपने अलॉटेड केंद्रों तक जल्द से जल्द पहुंचें।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।