हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

AISSEE Answer Key 2023: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
CUET UG 2023

AISSEE 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2023) की आंसर-की जारी कर सकती है। प्रवेश परीक्षा कल, 8 नवंबर को आयोजित की गई थी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

AISSEE 2023 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज

एनटीए की ओर से पहले एआईएसएसईई (AISSEE) की प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएंगी, इनके आधार पर अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। बता दें अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएंगी। जरूरी हुआ तो आंसर में संशोधन भी किया जाएगा। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

एआईएसएसईई 2023 आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। आगे दिए स्टेप्स में अभ्यर्थी अपनी आंसर की चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

AISSEE 2023 आंसर की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

  • AISSEE 2023 की आंसर-की चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार गतिविधि टैब के तहत ‘AISSEE 2023 – आंसर-की’ पर जाएं।
  • अपना आवेदन संख्या जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • लॉगिन करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
  • इसका उपयोग करके परीक्षा में अपने अंकों की चेक करें।
  • आप दिए गए निर्देशों का पालन करके आपत्तियां भी उठा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola