AISSEE 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब aissee.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
AISSEE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी 2022 को होनी है।
इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई थी। स्टूडेंट्स इसके जरिए जान गए हैं कि उनका एग्जाम किस शहर व जिले में है। स्टूडेंट्स सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया है जिस पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया गया होगा।
इस प्रवेश परीक्षा के जरिए विभिन्न सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन लिए जाएंगे। परीक्षा के बाद इसकी आंसर-की भी जारी की जाएगी।
AISSEE 2023 admit card direct link
AISSEE Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड सबमिट करें और देखें।
- डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सहेजें।
पेपर पैटर्न
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन ली जायेगी। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 150 मिनट और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 180 मिनट की परीक्षा ली जायेगी। छठी कक्षा की परीक्षा दो से 4.30 बजे तक और नौंवी की दो से पांच बजे तक आयोजित होगी। छठी कक्षा में भाषा, गणित, इंटेलीजेंस, सामान्य ज्ञान और नौवीं कक्षा में गणित, इंटेलीजेंस, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी। छठी में तीन सौ और नौवीं में चार सौ अंकों की परीक्षा होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए एनटीए द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया है। अगर किसी तरह की दिक्कतें होगी तो 011-4074590000 और 011-69227700 हेल्पलाइन नंबर पर जारी किया है।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
11 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
21 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines