AISSEE 2023: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

AISSEE 2023
Edited By Niharika Gupta

AISSEE 2023
AISSEE 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब aissee.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
AISSEE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी 2022 को होनी है।
इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई थी। स्टूडेंट्स इसके जरिए जान गए हैं कि उनका एग्जाम किस शहर व जिले में है। स्टूडेंट्स सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया है जिस पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया गया होगा।
इस प्रवेश परीक्षा के जरिए विभिन्न सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन लिए जाएंगे। परीक्षा के बाद इसकी आंसर-की भी जारी की जाएगी।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन ली जायेगी। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 150 मिनट और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 180 मिनट की परीक्षा ली जायेगी। छठी कक्षा की परीक्षा दो से 4.30 बजे तक और नौंवी की दो से पांच बजे तक आयोजित होगी। छठी कक्षा में भाषा, गणित, इंटेलीजेंस, सामान्य ज्ञान और नौवीं कक्षा में गणित, इंटेलीजेंस, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी। छठी में तीन सौ और नौवीं में चार सौ अंकों की परीक्षा होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए एनटीए द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया है। अगर किसी तरह की दिक्कतें होगी तो 011-4074590000 और 011-69227700 हेल्पलाइन नंबर पर जारी किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: