हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

AIBE 17 results 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक

विज्ञापन
AIBE XVII results

AIBE 17 results 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII (AIBE 17) 2023 के नतीजे आज, 28 अप्रैल को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एआईबीई 17वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था। बीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 53 शहरों और 261 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 14 अप्रैल को जारी की गई। बता दें कि इस साल परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। एआईबीई 17वीं एग्जाम में पास अभ्यर्थियों के लिए बीसीआइ सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी करेगा। एआईबीई 17 के परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करना का डायरेक्ट लिंक

AIBE 17 results 2023: इन स्टेप्स से करें चेक

  • बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “एआईबीई-XVII परिणाम के लिए यहां क्लिक करें”
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • एआईबीई परिणाम 2023 स्क्रीन पर जारी किया जाएगा
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें