Niharika Gupta
Read More
AIBE 17 results 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII (AIBE 17) 2023 के नतीजे आज, 28 अप्रैल को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एआईबीई 17वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था। बीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 53 शहरों और 261 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 14 अप्रैल को जारी की गई। बता दें कि इस साल परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। एआईबीई 17वीं एग्जाम में पास अभ्यर्थियों के लिए बीसीआइ सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी करेगा। एआईबीई 17 के परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करना का डायरेक्ट लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।