NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड 1 NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए 4 PG सीटें वापस ले ली हैं। आधिकारिक नोटिस MCC की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से चेक किया जा सकता है।
नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 26 से 27 सितंबर, 2022 तक की जाएगी. इसके बाद 28 सितंबर, 2022 को एआईक्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस बीच एमसीसी ने सीटें कम करने का नोटिस जारी किया है। नए नोटिस में, एमसीसी ने बताया है कि वह मैट्रिक्स से चार सीटों को हटा रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि इन सीटों को छोड़ने के बाद फाइनल नीट पीजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, समिति को निम्नलिखित कारणों से पीजी काउंसलिंग 2022 के राउंड -1 के सीट मैट्रिक्स से निम्नलिखित सीटों को हटाने के लिए निम्नलिखित संस्थान से सूचना प्राप्त हुई है। इसलिए, डीजीएचएस के एमसीसी ने राउंड -1 के सीट मैट्रिक्स से निम्नलिखित पीजी सीटों को वापस ले लिया है।
इन मेडिकल कॉलेज ने वापस ली नीट पीजी राउंड-1 की सीटें
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल और बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद से सीटें वापस ले ली गई हैं। एमसीसी द्वारा प्रत्येक संस्थान से कुल 2 सीटें वापस ले ली गई हैं। वापसी के लिए उल्लिखित सीट को राउंड -1 की अलॉटमेंट प्रक्रिया से पहले सीट मैट्रिक्स से हटा दिया जाएगा।
एमडी रेडियोथेरेपी / रेडियो ऑन्कोलॉजी (आरएडीटी) विभाग से दो सीटें और एमडी (आपातकालीन और गंभीर देखभाल) / एमडी (आपातकालीन चिकित्सा) विभाग से दो सीटें वापस ले ली गई हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 hr agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines