हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नहीं चुकाया लोन तो महिला के उतारे कपड़े, मारपीट करके बनाया VIDEO; चार गिरफ्तार

पुलिस ने नजरत, रेशमा, सुहेल और सैफ नाम के चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं. इस पर महिला से बदसलूकी करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है.

विज्ञापन
महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई थी. (Image - AI)

बेंगलुरु में लोन का ब्याज नहीं चुकाने पर एक महिला के कपड़े उतरवाने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप हैं कि महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो भी बनाया गया है. नजरत, रेशमा, सुहेल और सैफ नाम के आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की भी धमकी भी दी थी.

पीड़िता ने दो साल पहले रेशमा से 1 लाख रुपये उधार लिए थे और पिछले छह महीनों से ब्याज नहीं चुका पा रही थी. पीड़िता ने नजरत से भी 50000 रुपये उधार लिए थे. नजरत को वह रेशमा के जरिए जानती थी और वह हर हफ्ते पांच हजार रुपये चुका रही थी. हालांकि, आर्थिक तंगी के चलते वह पिछले चार सप्ताह से पेमेंट नहीं कर पा रही थी.

यह भी पढ़ें : लूट की कोशिश या कोई और मकसद? कानपुर में कुर्सी पर बैठी मिली महिला की लाश, गर्दन पर निशानों ने खोला मौत का राज़

विज्ञापन

महिला ने बताया कि बाद में उसने रेश्मा का नंबर ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद परेशान किए जाने के डर से दूसरी जगह चली गई. फिर एक दिन नजरत ने उसे फोन किया और काम और पैसे का वादा किया. जब पीड़िता नजरत के घर गई, तो वहां सुहैल ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे जबरदस्ती ऑटो-रिक्शा में बिठाया गया. रेश्मा और नजरत उसके बगल में बैठी थीं, जबकि सुहैल और दो अन्य लोग भी उनके साथ थे. वे महिला को बेंगलुरु के बाहरी इलाके कुम्बलगोडु के पास एक घर में ले गए और उसे वहां बंधक बना लिया. आरोप है कि पीड़िता के कपड़े उतरवाए गए और उसके साथ मारपीट की गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 3 साल की मासूम से दरिंदगी! चॉकलेट देकर करता था यौन उत्पीड़न, CCTV में पकड़ा गया स्कूल बस का ड्राइवर

पीड़िता की मां ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता का पता लगाकर उसे सुरक्षित बचाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola