दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनीरका इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. 24 साल के डिलीवरी बॉय ने अपनी 20 साल की पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने दोस्त को फोन कर शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी. दोस्त ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक मुनीरका का रहने वाला है और डिलीवरी बॉय का काम करता है. उसकी शादी साल 2023 में कनिका से हुई थी, जो गृहिणी थी. शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को थाना किशनगढ़ में PCR कॉल मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव को ठिकाने लगाने के लिए दूसरे व्यक्ति से मदद मांग रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मुनीरका पहुंची, जहां शिकायतकर्ता की निशानदेही पर आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक (24) को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में शिकायतकर्ता ने बताया कि 1 अगस्त की रात आरोपी ने उसे अपने घर के पास बुलाया. कमरे में पहुंचने पर उसने देखा कि आरोपी की पत्नी कनिका बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं. आरोपी ने खुद पत्नी की हत्या करने की बात कबूल करते हुए शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
शिकायतकर्ता ने बहाना बनाकर अपना मोबाइल फोन आरोपी से वापस लिया और घर पहुंचते ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस आरोपी के साथ उसके घर पहुंची, जहां कनिका का शव बरामद हुआ. उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर टीम और एफएसएल की टीम से जांच कराई. शिकायतकर्ता के बयान और बाकी सबूतों के आधार पर थाना किशनगढ़ में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
लग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
4 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
5 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
5 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
5 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines