दिल्ली में पत्नी की हत्या, शव ठिकाने लगाने के लिए दोस्त से मांगी मदद; पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

दिल्ली के मुनीरका में 24 साल के डिलीवरी बॉय ने अपनी 20 साल की पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने दोस्त को फोन कर शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी. दोस्त ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

Delhi Munirka Wife Murder

Credit: AI

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मुनीरका इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. 24 साल के डिलीवरी बॉय ने अपनी 20 साल की पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने दोस्त को फोन कर शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी. दोस्त ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक मुनीरका का रहने वाला है और डिलीवरी बॉय का काम करता है. उसकी शादी साल 2023 में कनिका से हुई थी, जो गृहिणी थी. शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को थाना किशनगढ़ में PCR कॉल मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव को ठिकाने लगाने के लिए दूसरे व्यक्ति से मदद मांग रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मुनीरका पहुंची, जहां शिकायतकर्ता की निशानदेही पर आरोपी अनुराग उर्फ अभिषेक (24) को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में शिकायतकर्ता ने बताया कि 1 अगस्त की रात आरोपी ने उसे अपने घर के पास बुलाया. कमरे में पहुंचने पर उसने देखा कि आरोपी की पत्नी कनिका बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं. आरोपी ने खुद पत्नी की हत्या करने की बात कबूल करते हुए शव ठिकाने लगाने में मदद मांगी.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शिकायतकर्ता ने बहाना बनाकर अपना मोबाइल फोन आरोपी से वापस लिया और घर पहुंचते ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस आरोपी के साथ उसके घर पहुंची, जहां कनिका का शव बरामद हुआ. उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर टीम और एफएसएल की टीम से जांच कराई. शिकायतकर्ता के बयान और बाकी सबूतों के आधार पर थाना किशनगढ़ में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ